Gaushila Events Celebration

गौशाला में नई यज्ञशाला का शुभारंभ एवं मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

गौशाला परिसर में आज नव-निर्मित यज्ञशाला में प्रथम हवन विधिवत रूप से संपन्न किया गया। इसी पावन अवसर पर गौशाला में बनने वाले मंदिर के लिए भूमि पूजन भी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। यह आयोजन गौशाला के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शुभ अवसर की खबर आज के अमर उजाला समाचार पत्र में भी प्रकाशित हुई, जिससे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

26 जनवरी 2026 को 77वाँ गणतंत्र दिवस

श्री कृष्ण माँ जलापा भवानी गऊ समिति, पक्षी विहार रोड, सेक्टर 14A के सामने, नोएडा द्वारा संचालित गौशाला में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया !

गौशाला में आज 26 जनवरी 2026 को 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर तिरंगे की शान, देशभक्ति गीतों और उत्साह से सराबोर रहा इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार शर्मा जी, निदेशक (न्यूज़ चैनल) रहे। उनके साथ कार्यक्रम में श्री कुमार लखोटिया जी (महासचिव), श्री राजीव लोचन जी (उपाध्यक्ष), श्री राजेंद्र कुमार बर्मा जी, श्री अजय कुमार गुप्ता जी, श्री बी.के. बर्मा जी, श्री नरेंद्र जिंदल जी, श्री दीपक गुप्ता जी, श्री महेंद्र लड्डा जी, की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा, नागरिक कर्तव्यों, राष्ट्र निर्माण में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका तथा गौसेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सभी अतिथियों ने गौशाला द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। गौशाला प्रबंधन की ओर से यह संदेश दिया गया कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्यबोध और सेवा भावना को आत्मसात करने का अवसर है।

Gaushira | सेवा का एक और कदम

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्दियों से बचाव हेतु सेक्टर-48 में कार्यरत विभिन्न विभागों के सहायकों एवं सुरक्षा गार्ड्स को कंबल, स्वेटर, गर्म टोपी व जुराबों का वितरण HDF एवं RWA-BCD द्वारा किया गया।

इस पहल की सबसे खास बात रही — इसमें सेक्टर के युवाओं की सक्रिय भागीदारी।
युवाओं को समाज सेवा व देश सेवा से जोड़ने की दिशा में यह हमारा पहला सशक्त कदम है।

सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता—यही Gaushira की पहचान है।

Gaushira परिवार में हार्दिक स्वागत

आज श्री कृष्णा मा जलपा भवानी गौशाला समिति की संचालन समिति में श्री नीरज कुमार अग्रवाल जी को औपचारिक रूप से जोड़ा गया। श्री अग्रवाल जी सेक्टर-48, नोएडा के निवासी हैं। वे स्टील इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं तथा पेपर व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं।

 

आज संचालन समिति के सभी सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री कुमार लखोटिया जी (महासचिव), श्री राजीव लोचन जी (उपाध्यक्ष), श्री अनुराग अग्रवाल जी, श्री बी. के. वर्मा जी ( संयुक्त सचिव) एवं श्री अजय कुमार गुप्ता जी ( सचिव) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

समिति को विश्वास है कि श्री नीरज कुमार अग्रवाल जी के अनुभव, मार्गदर्शन एवं सहयोग से गौशाला के सेवा कार्य और अधिक सशक्त होंगे। हम उन्हें संचालन समिति में हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएँ देते हैं।

आज दिनांक 8 दिसंबर 2025 को दिल्ली पधारे डॉ. विनोद कुमार जी, जो मिलिट्री में वैज्ञानिक थे तथा एक प्रसिद्ध वेटरनरी चिकित्सक हैं, विवेकानंद दीक्षित जी (आर एस एस के कई संघटनों से जुड़े हुए) एवं पंडित सुधीर गौतम जी, बृजघाट गौशाला में पधारे. इस अवसर डॉक्टर विनोद से पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और पर्यावरण संरक्षण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर मेरे साथ श्री अजय कुमार गुप्ता जी भी मौजूद रहे.

डॉ विनोद कुमार जी गौशाला में गोबर से गोकास्ट जैसे उत्पाद बनाने और गौशाला को स्वावलंबी बनाने में अपना सहयोग करने का सुझाव दिया

यह संवाद एवं बैठक गौशाला के विकास एवं पशु कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल रही. हमने सभी अतिथियों का स्वागत व सत्कार किया

Moments that Made August Special with Gaushira

आज लखनऊ से चल कर आए जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार गौंड़ ( संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण केंद्र, पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा हमारी गौशाला का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्थाएं सही एवं सुचारू पाई गई। 👇

गौशाला परिसर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी डॉ ए.के द्विवेदी (उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी )एवं डॉ. शगुफ्ता ( पशु चिकित्सा अधिकारी बरौला) ने संयुक्त रूप से मंदिर प्रांगण में कृष्ण पूजन एवं गौ पूजन किया इस पावन मौके पर गौशाला के सभी कर्मी भी मौजूद रहे। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर डॉ .द्विवेदी एवं डॉ. शगुफ्ता द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। डॉ द्विवेदी ने गौशाला में चल रहे हैं वृक्षारोपण की प्रक्रिया की सराहना करी। 👇

दिनांक 23.8.2024 को गौशाला परिसर में संकल्प तरु ऑर्गेनाइजेशन एवं ग्रैंड थार्नटन के संयुक्त तत्वाधान में आज करीब 150 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए जिनमें नीम, पाकड़, अमरुद, कनेर,जामुन आदि के पौधे शामिल थे👇

आज गौशाला प्रांगण में 78वा स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया. ध्वजारोहण श्री गौरव बंसलजी (PE Health, नोएडा अथॉरिटी) ने किया. गौरव बंसलजी हमारी गौशाला के नोएडा अथॉरिटी से नोडल ऑफिसर हैं. आपके आने के बाद गौशाला का पूरा अनुदान मिल गया है. आप गौशाला के कार्य गौसेवा के भाव से ही करते हैं. इस अवसर पर हमने उनका सम्मान किया👇

श्री संजीव पाल मंडलजी, AgreeYa Solutions के डायरेक्टर हैं. पिछली साल आपने अपनी कम्पनी से 5 लाख रुपये CSR फण्ड से गौशाला को दिये थे. आप गौशाला मैं गौसेवा के लिये आते रहते हैं. इस अवसर पर हमने आपका सम्मान किया

गौशाला में माननीय मुख्य सचिव, पशु पालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री रविंद्र एस आदिल (IAS )आधिकारिक दौरे पर पधारे. मुख्य सचिव साहब ने गौशाला का निरीक्षण किया. आपने गौसेवा भी की. मुख्य सचिव साहब की विजिट के समय CVO श्री विपिन अग्रवालजी व उनकी टीम उपस्थित थी. इस अवसर पर नोएडा अथॉरिटी से PE (हेल्थ) श्री गौरव बंसलजी) भी उपस्थित थे. हमने मुख्य सचिव साहब स्वागत व सत्कार किया👇

डा. लोकेश एम (IAS), मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नोएडा, हमारी Gaushala में पधारे गौमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाया। मौके पर Gaushala संचालन समिति के श्री राजेन्द्र वर्मा जी व श्री अजय गुप्ता जी एवं नोएडा अथॉरिटी के वरिय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Visit from Khetan International School Noida

We were thrilled to host the students from Khetan International School Noida for an enriching and educational experience centered around gau seva and learning about the importance of cows in our culture and daily lives.

Highlights of the Visit:

1. Interactive Learning Sessions: Students participated in interactive sessions where they learned about the significance of cows in Indian traditions and agriculture. Our experts shared insights on the benefits of cow products, including milk, dung, and urine, in sustainable farming and eco-friendly living.

2. Hands-On Experience: The students engaged in hands-on activities such as feeding and grooming the cows. This direct interaction fostered a sense of respect and empathy towards these gentle animals and highlighted the importance of caring for them.

3. Educational Tours: Guided tours of our facility allowed students to observe the daily operations of our farm. They learned about the process of milking, the care and diet of the cows, and the production of organic manure.

4. Cultural Connection: The visit emphasized the cultural and spiritual connection with cows in Indian society. Students learned about traditional practices and the role of cows in various rituals and festivals.

5. Fun and Engagement: Interactive games and activities were organized to make the learning process enjoyable. Students participated in quizzes, drawing competitions, and storytelling sessions focused on the importance of cows.

Impact of the Visit:

The visit was not just educational but also an eye-opening experience for the students. It instilled a sense of responsibility towards animal welfare and environmental conservation. By understanding the vital role of cows in our ecosystem, students left with a deeper appreciation for sustainable and compassionate living.

We at Gaushira are committed to spreading awareness and educating the younger generation about the significance of cows in our lives. We look forward to hosting more such visits and continuing our mission of promoting eco-friendly and ethical practices.

आज गौशला में मेरे बचपन के मित्र श्री राजीव माहेश्वरीजी अपनी पत्नी व बिटिया के साथ पधारे. आप CA हैं व अपनी प्रैक्टिस करते हैं. आपने बिटिया के जन्मदिवस पर तुला दान किया. गऊमाता अपनी कृपा बनाए रखें. हमने आपका स्वागत व सत्कार किया
श्री अखिलेश चंद्राजी व उनके छोटे भाई श्री संजय चंद्राजी गौशाला में अपनी पत्नियों के साथ पधारे. श्री संजय चंद्राजी, श्री अनुराग अग्रवालजी के बहनोई हैं. आप दोनों ने गौशाला में एक लाख तीन हज़ार एक सो रुपये का दान दिया. गौमाता आप पर अपनी कृपा बनाए रखे. हमने आपका स्वागत व सत्कार किया👇
श्री गौरव बंसलजी, PE हेल्थ नोएडा अथॉरिटी भी आये उन्होंने गौशाला का इंस्पेक्शन किया व स्वतंत्र कुमारजी के साथ गऊसेवा भी की
गौशाला में श्री स्वतंत्र कुमारजी, फाइनेंशियल कंट्रोलर, नोएडा अथॉरिटी अपनी पत्नी (जोकि होम्योपैथी की डॉक्टर हैं) के साथ पधारे. उन्होंने ने गौसेवा की. हमने उनका स्वागत व सत्कार किया. अब वे गौशाला से जुड़ गये हैं और गऊसेवा के लिए आते रहेंगे👇

A Proud Moment for Our Gaushala: Shri Ramesh Kumarji's Visit to Suriname

We are immensely proud to share that Shri Ramesh Kumarji, a valued member of our Gaushala and a dear friend, is currently on a state visit to Suriname. His journey is not just a personal accomplishment but a significant milestone for our entire community. During his visit, Rameshji is engaging in discussions with the Surinamese government about establishing a cow shelter in their beautiful country, modeled after our own Gaushala.

 

This initiative reflects our collective commitment to spreading the message of compassion and care for Gaumata beyond our borders. Rameshji’s efforts are paving the way for a new chapter in international cooperation centered on animal welfare and cultural exchange.

 

A highlight of this visit was Rameshji’s warm reception and felicitation of the President of Suriname on behalf of our Gaushala. This gesture of goodwill and respect was not only a symbol of our cultural heritage but also a testament to the universal values we uphold.

 

We extend our heartfelt blessings to Rameshji. May Gaumata continue to guide and bless him in his noble endeavors. His dedication and passion are an inspiration to us all, reinforcing the timeless bond between humanity and the sacred cows we cherish.

 

Jai Gaumata!

Birthday Celebration

Anniversary Celebration

आज गौशाला में निशा-राजीव लोचन की शादी की वर्षगाँठ का फंक्शन लोगों को गौशाला से जोड़ने के लिए मनाया गया.

फंक्शन में क़रीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया. सुबह पूजा व हवन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. जो लोग आये उन्होंने रोटी, गुढ़ व हरे चारे से गऊसेवा की. इसके अतिरिक्त दो गायकों ने भगवान के भजनों व पुराने गानों से अतिथियों का मनोरंजन किया. श्री अजय गुप्ताजी ने चाँदनी चौक से बहुत बढ़िया कैट्रर बुलाया था. सबने कहने की बहुत तारीफ़ की.
हमने सभी अतिथियों का स्वागत व सत्कार किया.
फंक्शन की कुछ फोटो

Scroll to Top